छह से आठ मई तक झारखण्ड के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और तेज गर्जन की संभावना

City: Ranchi | Date: 05/04/2020
1221

रांची : झारखंड के कई हिस्सों में छह से आठ अप्रैल तक बारिश और गर्जन का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया है. इसके अनुसार छह अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्सों (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा और सरायकेला) में बारिश हो सकती है.सात अप्रैल को इसका फैलाव राज्य के दक्षिणी के साथ-साथ मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) जिलों में हो सकता है. उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) में भी इसके असर की उम्मीद है. आठ अप्रैल को मौसम में व्यापक बदलाव की चेतावनी दी गयी है.इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो एलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान संताल परगना को छोड़ राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं तेज गति हवा (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) चल सकती है. वज्रपात और तेज गर्जन की भी संभावना है. ऐसा स्थानीय कारकों के कारण होगा. नौ अप्रैल से मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026