रांची पैसा लेकर चाचा ने बेचा था दोनों भतीजी को, चाचा समेंत चार मानव तस्कर गिरफ्तार

City: Ranchi | Date: 05/04/2020
1222

 रांची,05 अप्रैल । रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के अमन बुरु गांव से दो नाबालिग को बड़े-बड़े शहरों में बिकने से बचाने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। मामले में चार मानव तस्कर को भी पकड़ा गया है। सभी आरोपी गांव में रहने वाले शंभू मुंडा के घर में रुके हुए थे। पकड़े गए आरोपियों में किशोरी, अच्छेलाल अहिरवार, मातादीन और कालिया शामिल है।

 ग्राम पंचायत सदस्य ने की शिकायत

ग्राम पंचायत सदस्य द्रोपदी देवी ने मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सभी आरोपित शंभू मुंडा के घर में छिपे हुए हैं। सत्यापन के लिए ग्रामीण पुलिस के साथ उस जगह पर पहुंची। जहां आरोपितों के पास से पुलिस ने दो नाबालिग को बरामद की दोनों नाबालिग के पिता का देहांत हो चुका था दोनों नाबालिग सगी बहन अनगड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

 पैसा लेकर चाचा ने बेचा था दोनों भतीजी को

पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग के चाचा ने पैसे लेकर इन लोगों के हाथों बेच दिया था रात के अंधेरे में उन लोगों ने घर से उठाकर शंभू के घर लाए थे 7 दिन तक बच्चियों को रखे थे बच्चियों को घर से निकलने से मना कर दिया गया था नाबालिक को खरीद कर ले जाने की तैयारी हो चुकी थी मगर लॉक डाउन के कारण वे लोग फंस गए थे पकड़े गए आरोपियों ने दोनों नाबालिग को शंभू के घर में रखने के बाद फिर से लड़कियों की तलाश कर रहे थे। हालांकि इस बात की पुष्टि भी नाबालिगों ने पुलिस के समक्ष की है। पंचायत समिति सदस्य द्रोपति देवी ने चारों को मानव तस्कर बताया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। मामले की जांच बुंडू महिला थाना प्रभारी कर रही है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026