एक ही दिन में बढ़े 9 पॉजिटिव स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

City: Ranchi | Date: 09/04/2020
1212

राज्य में बुधवार सुबह तक चार पॉजिटिव मामले थे। जिसमें दो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके, एक बोकारो व एक हजारीबाग के थे। एक ही दिन में अचानक से 9 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही पुरे राज्य में कुल मरीज की संख्या 13 हो गयी है |पूरे राज्य भर के लिए खतरे की संकेत हैं। अगर अब भी लॉक डाउन का सही तरीके से पालन नहीं किया गया तो मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं।

हिंदपीढ़ी की पॉजिटिव महिला के संपर्क में कई लोग के आने से बढ़ी चिंता

रांची के सिविल सर्जन डॉ. वीबी प्रसाद ने बताया कि सभी संदिग्धों की जांच रिपोर्ट बुधवार देर रात आई है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पूर्व के चार मामलों के अलावा नौ और मामले बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि हिंदपीढ़ी से सोमवार को भर्ती कराई गई 54 वर्षीय कोरोना पोजिटिव महिला के संपर्क में आने से पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं चार अन्य लोग बोकारो के पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने हिंदपीढ़ी में पांच और कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले आने पर हिंदीपीढ़ी क्षेत्र में अगले 72 घंटे के लिए कर्फ्यू को जारी रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि जो पांच नए मामले कोरोना वायरस पॉजिटिव के आए हैं, वे कोरोना वायरस पीड़िता के घर के ही 5 सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि तीन रोज पहले ही हिंदपीढ़ी की एक और महिला को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें रिम्स में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026