रांची प्रेस क्लब ने की मुख्यमंत्री से पत्रकारों का बीमा कराने की मांग

City: Ranchi | Date: 09/04/2020
1220

रांची प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से कोरोना संक्रमण के बीच  काम करने वाले पत्रकारों का बीमा कराने की मांग की है। अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने यह मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है। मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में  कहा गया कि कोरोना के खिलाफ जंग में पत्रकार भी एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं।समाचार संकलन के लिए पत्रकार हॉस्पिटल, प्रभावित क्षेत्र, सरकार और प्रशासनिक प्रेस कांफ्रेंस सहित सारा शहर में घूमते रहते हैं। इसलिए पत्रकारों को संक्रमण के चपेट में आने की संभावना ज्यादा है। डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिस एवं प्रशासन के साथ-साथ पत्रकार भी कोरोना के खिलाफ जंग में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।लॉक डाउन के दौरान सरकार अथवा जिला प्रशासन का संदेश, संक्रमण से बचाव के उपाय, जमाखोरी, राशन वितरण में अनियमितताएं, लॉक डाउन का उल्लंघन तथा स्वास्थ्य व्यवस्था से संबंधित समाचार से सभी पक्षों को अवगत करा रहे हैं। जिससे कि संकट की इस घड़ी में सब कुछ सुचारू रूप से चल सके। और कोरोना पर जल्द काबू पाया जा सके।

जैसा कि इस कार्य में लगे डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों का बीमा किया जा रहा है।रांची प्रेस क्लब भी मुख्यमंत्री से आग्रह करता है कि कोरोना संक्रमण के बीच कार्य करने वाले पत्रकारों का भी मानवीय आधार पर बीमा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएं।ताकि कोरोना से प्रभावित या मौत होने की स्थिति में उनके आश्रितों को मुआवजा मिल सके ।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026