रांची में नकली सेनिटाइजर के कारोबार का खुलासा, फैक्ट्री सील कर केस दर्ज

City: Ranchi | Date: 10/04/2020
1219

 राजधानी के रातू इलाके में नकली सेनिटाइजर (Fake Sanitizer) के कारोबार का खुलासा हुआ. गुरुवार शाम औषधि निदेशालय की टीम ने छापेमारी (Raid) कर बड़ी संख्या में नकली सेनिटाइजर जब्त किये. जानकारी के मुताबिक बिना लाइसेंस के मिश्रा केमिकल नामक कंपनी चलाई जा रही थी. इस कंपनी के दफ्तर में नकली सेनिटाइजर बनाये जा रहे थे.

कोरोना को लेकर फैली दहशत के बीच कुछ लोग इसे मौका समझ कमाई करने में लगे हैं. कोरोना से बचने के लिए सेनिटाइजर की बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए रातू के कांठीटांड़ में नकली सेनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री खोली गई थी. इसकी गुप्त सूचना औषधि नियंत्रक निदेशालय को मिली.  इसी सूचना पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में नकली सेनिटाइजक की शीशियां बरामद की गईं.

ज्यादा दामों में बेचने की थी तैयारी

औषधि निदेशक ने बताया कि रातू इलाके में बिना लाइसेंस के सेनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री होने की सूचना मिली थी. साथ ही पता चला था कि काफी अधिक मूल्य पर इन्हें बेचने की तैयारी है. इसी सूचना के आधार पर औषधि निदेशालय की विशेष टीम ने डीआई प्रतिभा झा की अगुआई में छापेमारी की. इस दौरान फैक्ट्री में बड़ी संख्या में तैयार सेनिटाइजर और रैपर मिले. सभी को जब्त कर लिया गया. फैक्ट्री सील कर केस दर्ज

छापेमारी के बाद बिना लाइसेंस के फैक्ट्री चलाने, जीएसटी नम्बर नहीं लेने और तय कीमत से काफी ज्यादा दाम पर सेनिटाइजर बेचने ( 100 ml की कीमत 100 रुपये और 50 ml की कीमत 65 रुपये) सहित कई धाराओं में औषधि विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026