बिग ब्रेकिंग झारखंड में कोरोना के तीन और नए मामले आये सामने, कोरोना संक्रमितों की संख्या 17

City: Ranchi | Date: 11/04/2020
1221

रांची- झारखंड में शनिवार को एक साथ तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17हो गयी है। नये कोरोना संक्रमित मरीजों में रांची में एक, हजारीबाग में एक व कोडरमा जिला में एक मरीज मिला है। रांची के हिंदपीढ़ी में अब मरीजो की संख्या 8 हो गई है। उल्लेखनीय है कि झारखंड के कोडरमा जिले में कोरोना का अब तक एक भी मामला सामने नही आया था. वहीं अब शनिवार को वहां पहला मामला सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीनों की रिपोर्ट पोजिटिव आया है। अकेले रांची के हिंदपीढ़ी में ही 7कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. बोकारो में मरीजों की संख्या 6है, जिसमें एक की मौत हो गयी है. एक अन्य मामला हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड का है।

तीन दिन पहले एक साथ मिले थे 9 पॉजिटिव मरीज

8 मार्च को भी एक साथ 9 नये मरीज मिले थे, जिसमें 5 हिंदपीढ़ी और 4 बोकारो के थे. हिंदपीढ़ी से मिले सभी 5 एक ही परिवार के हैं, वहीं बोकारो के तेलो से 3 और साड़म से एक मरीज मिले थे जिसमें एक की मौत हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि हिंदपीढ़ी से दूसरी पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने पूरे हिंदपीढ़ी को सील कर दिया था. वहीं 8मार्च को 5नये मरीज मिलने के बाद हिंदपीढ़ी के 13रास्तों को भी बंद कर दिया गया है. वहीं बोकारो के तेलो और साड़म में भी बड़ी संख्या में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। झारखंड में कोरोना मरीज की संख्या 17 हो गई है जिसमे एक कि मौत हुई है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026