कर्ज मांगने को उठेंगे सरकार के हाथ, आमदनी के सारे रास्ते बंद केंद्र सरकार से सहयोग की भी मांग

City: Ranchi | Date: 12/04/2020
1223

रांची,  हेमंत सोरेन सरकार में वित्त मंत्री व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि व्यापार, खनन, उद्योग-धंधे बंद होने के कारण राज्य सरकार के लिए आमदनी के सारे स्रोत बंद हैं, लेकिन केंद्र के पास अभी कई स्रोत मौजूद हैं। उन्होंने शनिवार को यह दावा भी किया कि केंद्र से समन्वय में कोई कमी नहीं है और केंद्र सरकार से सहयोग की भी मांग की है। डॉ. उरांव ने स्वीकार किया कि संकट की इस घड़ी में जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार कर्ज भी ले सकती है। शनिवार को डॉ. उरांव प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 कालाबाजारी की तो होगी कार्रवाई

डॉ. रामेश्वर उरांव ने राज्य के सभी राशन डीलरों को सख्त हिदायत दी है कि इस संकट की घड़ी में राशन की कालाबाजारी न करें, ऐसा करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद, गरीब और निर्धन परिवारों को भोजन और राशन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से अच्छे इंतजाम किए गए हैं। सभी से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है और सभी राशन कार्डधारियों, राशन कार्ड के लिए आवेदन देने वाले परिवारों, राशन कार्ड नहीं रहने वाले परिवारों और बाहर से आने वाले लोगों को भी राशन और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए हर पंचायत स्तर पर दाल-भात केंद्र और खिचड़ी केंद्र की स्थापना की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन में छूट पर विचार

डॉ. उरांव ने कहा कि देश की बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। साथ ही, भारत कृषि प्रधान देश है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन की छूट देने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन कोरोना वायरस पर नियंत्रण को लेकर फिलहाल शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम देश के साथ हैं।

 

 

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026