रातू रोड कब्रिस्तान सील, कोरोना पॉजिटिव मरीज के शव को दफनाने का मामला

City: Ranchi | Date: 12/04/2020
1220

कोरोना पॉजिटिव मरीज को रातू रोड कब्रिस्तान में दफनाने के मामले को लकर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा. जिसके बाद ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने लोगों की मांग पर कब्रिस्तान को सील कर दिया. वहीं इससे पहले उन्होंने स्थिति की गंभीरता को लेकर ऐलान किया था कि कोरोना पॉजिटिव मरीज के शव को रातू रोड कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जायेगा. हंगामे की सूचना पर ट्रैफिक एसपी मौके पह पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद उन्होंने घोषणा कर दी कि शव को वहां नहीं दफनाया जायेगा. उनके ऐलान के बाद भी महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान को सील करने की मांग की. महिलाओं का कहना है कि कब्रिस्तान के सभी चारों गेट को सील किया जाए.

स्थानीय लोगों की मांग पर ट्रैफिक एसपी ने कब्रिस्तान के सभी दरवाजों को सील करवा दिया और लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और अपने-अपने घर चले जाने की अपील की. ट्रैफिक एसपी की अपील के बाद लोग अपने घरों की ओर निकल पड़े. वहीं पुलिस मौके पर डटी हुई है.

बता दें कि राजधानी स्थित रातू रोड कब्रिस्तान के पास उस वक्त जमकर हंगामा होने लगा जब पुलिस-प्रशासन रिम्स से एक शव लेकर उसे वहां दफनाने पहुंची. शव कोरोना पॉजिटिव मरीज की है. जी हां रातू रोड कब्रिस्तान के पास स्थानीय लोगों ने शव को दफनाने का विरोध कर रहे हैं. लोगों का कहना है शव को दफनाने की जगह जलाया जाए. विरोध करने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लॉकडाउन की धज्जियां पुलिस के सामने उड़ रही है. घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की है.

दरअसल, रविवार को सुबह रिम्स में हिंदपीढी निवासी एक कोरोना पीड़ीत मरीज की मौत हो गयी. जिसे दफनाने के लिए पुलिस रातू रोड कब्रिस्तान पहुंची. स्थानीय लोगों के पुलिस-प्रशासन का जमकर विरोध शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को दफनाने नहीं देंगे, बल्कि उसका दाह संस्कार होना चाहिये. मौके पर सदर डीएसपी दीपक पांडेय, रांची एसडीएम मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया. इदर हंगामें की सूचना पर ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की. जिसके बाद सव को वहां नहीं दफनाने की घोषणा की।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026