गुमला में मां की लाज बचाने को बेटे ने की अपने चाचा की हत्या

City: Ranchi | Date: 13/04/2020
1216

चैनपुर (गुमला), अपनी मां की लाज बचाने के लिए बेटे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना रविवार देर रात चैनपुर थाना अंतर्गत हर्रा टिंगटांगर गांव की है । सोमवार को अहले सुबह चैनपुर पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो यह सनसनीखेज कहानी सामने आई ।

 शराब के नशे में कर रहा था छेड़खानी

घटना के संबंध में मृतक की भाभी व हत्यारे की मां फुल मनी कुजूर ने बताया कि रविवार शाम शराब के नशे में उसके देवर ऐरिनियुस कुजूर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना का विरोध करने पर देवर ने अपनी भाभी तथा भतीजे के साथ मारपीट करनी शुरू कर दिया।बात इतनी बढ़ गई कि बेटे ध्रुव कुजूर ने घर मे रखे लकड़ी के पटरे से अपने चाचा ऐरिनियुस कुजूर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सुबह यह मामला जब गांव वालों को पता चला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। सशस्त्र बल ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है । हत्यारे भतीजे धुर्व कुजुर को गिरफ्तार कर लिया है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026