लॉकडाउन बढ़ाने पर हेमंत मंत्रिमंडल सहमत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का इंतजार

City: Ranchi | Date: 13/04/2020
1217

रांची : लॉकडाउन बढ़ाने पर सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सहमति बन गयी है. मंगलवार को दिन के 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का राज्य सरकार इंतजार कर रही है. पीएम के संबोधन के बाद राज्य में लॉकडाउन का क्या स्वरूप होगा, इसकी घोषणा करने के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत किया है. मंगलवार को सीएम इसकी घोषणा करेंगे. यह जानकारी कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री बादल ने दिया है. मंत्री आलमगीर आलम ने भी कहा है कि लॉकडाउन बढ़ाने पर राज्य सरकार सहमत है. इसकी घोषणा मंगलवार को की जायेगी.

श्री बादल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से एक-एक कर लॉकडाउन पर राय मांगी. सभी मंत्रियों ने एक सुर में लॉकडाउन बढ़ाने की अनुशंसा की है और इस पर अंतिम रूप से निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है. श्री बादल ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि क्या होगी, यह प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद यह तय होगा. पीएम क्या अवधि तय करते हैं यह देखना है. पीएम जो घोषणा करेंगे उसे राज्य सरकार मानेगी.

श्री बादल ने कहा कि यह जरूर सहमति बनी है. इस बार के लॉकडाउन में कई बातों पर छूट दी जायेगी. जैसे ईंट भट्टे, जरूरी लघु उद्योग, निर्माण कार्य आदि पर रोक हटाने की बात है. ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके और उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े. श्री बादल ने यह भी बताया कि कैबिनेट द्वारा तीन सदस्यीय मंत्रियों की एक कमेटी गठित की गयी है. यह कमेटी लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्यों की मॉनीटरिंग करेगी. साथ ही दूसरे राज्यो में कोरोना में रोकने के लिए जो भी बेहतर कार्य किये जा रहे हैं उस पर सरकार को साप्ताहिक रिपोर्ट देंगे.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026