बरहेट थाना क्षेत्र में एस बी आई सीएसपी संचालक को गोली मार 1.90 लाख की लूट

City: Ranchi | Date: 20/04/2020
1336

बरहेट थाना क्षेत्र के सारजमघुटू सनमनी नदी पुल के पास रविवार को बरहेट तेली टोला निवासी सीएसपी संचालक भागीरथ साह से मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने गोली मारकर एक लाख 90हजार रुपये लूट लिए। गंभीर हाल में इलाज के लिए सीएसपी संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बरहेट तेली टोला निवासी भागीरथ साह सनमनी गांव में भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी का संचालन करते हैं। वह प्रतिदिन की तरह रविवार को भी अपने घर से निकलकर सनमनी जा रहे थे। इसी बीच गुमानी नदी के पुल के समीप काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी पहुंचे और पुल के समीप ओवरटेक कर रिवाल्वर के बल पर हाथापाई शुरू कर दी।इसी क्रम में अपराधियों ने भागीरथ साह पर पिस्तौल से गोली चला दी। उसकी जांघ में गोली लग गई तथा वह मौके पर गिर गया। अपराधी सीएसपी संचालक के लगभग एक लाख 90हजार लेकर मौके से फरार हो गये।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में भगीरथ साह को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया। चिकित्सक डॉ चंदन कुमार ने उन्हें प्रारंभिक इलाज कर साहिबगंज रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी हरीश कुमार पाठक, पुअनि प्रमोद टूडू के अलावा अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में घायल भागीरथ साह से प्रारंभिक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंची।

 

 

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026