रामगढ़ की नई एसडीओ कीर्ति श्री ने दिया योगदान, बोलीं-कोरोना संक्रमण को रोकना पहली प्राथमिकता

City: Ranchi | Date: 21/04/2020
1219

रामगढ़ के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच की अधिकारी कीर्ति श्री ने योगदान दे दिया है। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने विधिवत तरीके से अपना प्रभार कीर्ति श्री को सौंपा व बुके देकर उनका स्वागत किया। अनुमंडल कार्यालय के कर्मचारियों ने नए एसडीओ का बुके देकर स्वागत करते हुए निवर्तमान एसडीओ अनंत कुमार को उपहार देकर भावभीनी विदाई दी।

लॉकडाउन का लिया जायजा

पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीओ कीर्ति श्री ने निवर्तमान एसडीओ के साथ बैठक कर कोविड-19 को लेकर जिले में की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई व जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली।इसके बाद एसडीओ ने चुटूपालू स्थित पुंदाग टोल-प्लाजा व पतरातू-रांची सीमा क्षेत्र पिठौरिया घाटी सहित कई स्थानों का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान समय में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने की मुहिम में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मुहिम में योगदान देना उनकी पहली प्राथमिकता है। जिले में लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए उन्होंने आज से ही अपना काम शुरू कर दिया है। बेवजह लोग अपने घरों से न निकलें। शारीरिक दूरी का पालन करें। रामगढ़ की जनता से यहीं उनकी पहली अपील है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026