मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल सश्रम कारावास, 2 करोड़ का जुर्माना

City: Ranchi | Date: 23/04/2020
1223

आय से अधिक संपत्ति मामले में सात साल की सजा काट रहे पूर्व मंत्री एनोस एक्का को गुरुवार को मनी लांड्रिंग मामले में भी 7साल सश्रम कारावास की सजा और 2करोड़ रुपये का जुर्माना भी ईडी कोर्ट ने लगाया है. ईडी कोर्ट ने सभी सम्पति जब्त करने का भी आदेश दिया है. एनोस एक्‍का के द्वारा जो भी सम्पति अवैध तरीके से कमाई गयी है या ब्लैक मनी को व्हाइट करने की नीयत से खरीदी गई है, उसे ईडी जब्त करेगी.ईडी के विशेष जज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाई. एनोस पर 20 करोड़ 31 लाख 77 हजार रुपया मनी लांड्रिंग का आरोप है. 21 मार्च को अदालत ने एनोस को दोषी करार दिया था. लॉकडाउन के कारण चार बार सजा की तिथि बढ़ानी पड़ी थी. अक्टूबर 2009 में एनोस के खिलाफ ईडी ने प्राथमिकी दर्ज की थी. ईडी ने 56 गवाहों के बयान दर्ज कराये, जबकि एनोस ने अपने पक्ष में 71 गवाहों को पेश किया.

 

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026