अर्णब गोस्वामी के खिलाफ विधायक इरफान अंसारी ने भी ठोका मुकदमा

City: Ranchi | Date: 23/04/2020
1222

रांची,  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी विवादों में आ गये हैं। उनके खिलाफ थानों में लगातार केस दर्ज कराया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक डा. इरफान अंसारी ने भी रांची के जगन्नाथपुर थाने में अर्णब के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पालघर हमले पर महाराष्ट्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद लगातार रिपब्लिक चैनल द्वारा सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है एवं मामले को बढ़ा चढ़ाकर लाइव शो में पेश किया जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जिस प्रकार की आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया, वह सरासर गलत है।

इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कार्यक्रम की सीडी भी थाने को सौंपी है। इरफान अंसारी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी की जाए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया और इंडियन प्रेस काउंसिल रिपब्लिक टीवी चैनल पर प्रतिबंध लगाए।

अर्णब गोस्वामी के खिलाफ एफआइआर के लिए कोतवाली थाने में दिया आवेदन

रिपब्लिक टीवी के एंकर, एडिटर और मैनेजिंग डायरेक्टर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ रांची में भी केस दर्ज करने के लिए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है। उनके खिलाफ भारत में धार्मिक उन्माद फैलाने, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ अपशब्द कहने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सह प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार राजा ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। इसमें महाराष्ट्र के पालघर में हुए मॉब लिंचिंग को लेकर अपने डिबेट शो में अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने, हिंदू समाज के खिलाफ अपशब्द कहने और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज करने का अनुरोध

अर्नब गोस्वामी के खिलाफ आईपीसी की धारा 117, 120B, 153, 153A, 295A, 298, 500, 504, 505, 506 और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 की धारा 1860r/w सेक्शन 66A के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026