झारखंड पुलिस ने कोरोना से लड़ने हेतु अपनी एक दिन की तनख़्वाह, 8 करोड़ 30 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया।

City: Ranchi | Date: 24/04/2020
1239

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखण्ड मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव श्री एल खियांग्ते एवं पुलिस महानिदेशक श्री एमवी राव ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतू आठ करोड़ तीस लाख पंद्रह हजार चालीस रुपये की राशि का चेक  सौंपा। कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर झारखंड पुलिस के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के एक दिन का वेतन कुल 08,30,15,040रुपये मुख्यमंत्री राहत आपदा कोष में जमा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस संकट की घड़ी में आपसी सहयोग महत्वपूर्ण है। जनमानस के हितों की रक्षा के लिए सक्षम संस्थान एवं सक्षम व्यक्तियों को आगे आने की आवश्यकता है।

झारखण्ड पुलिस के जाँबाज़ साथी ना केवल जनता की रक्षा कर रहे हैं बल्कि उनके सुख- दुःख में भी पूरी तरह उनके साथ हैं। इस आपदा की घड़ी में अपने कार्यों से ना केवल इन्होंने जनता का दिल जीता बल्कि पूरे देश के समक्ष एक मिसाल भी क़ायम की है।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, श्री पीआरके नायडू, अपर पुलिस महानिदेशक,विशेष शाखा,श्री आरके मल्लिक,अपर पुलिस महानिदेशक,अभियान श्री मुरारीलाल मीना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026