गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर झारखण्ड सरकार जल्द ही जारी करेगी विस्तृत गाइडलाइन

City: Ranchi | Date: 25/04/2020 Desk news
1215

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरान खुलने वाली दुकानाें का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने देर रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इसके तहत झारखंड में लॉकडाउन के दौरान खुलने वाली दुकानों का दायरा बढ़ाने का अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। शनिवार के शाम तक राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए जाने की संभावना है। उस आदेश से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि झारखंड में किस तरह की और कौन-कौन सी दुकानें किन क्षेत्रों में खुलेंगी।

कोविड-19 के संक्रमण और रोकथाम को लेकर देश के कई हिस्सों के साथ झारखंड में भी लॉकडाउन जारी है। वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका जिले में सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और इस क्षेत्र के लोगों तक हर सुविधा पहुंचती रहे, उन्हें परेशानी ना हो इसके लिए भी जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है।

फिलहाल व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं

कोविड-19 के संक्रमण और रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने जो व्यवस्था की है, फिलहाल उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक जारी है।

जल्द ही जारी की जाएगी विस्तृत गाइडलाइन

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से लॉकडाउन के दौरान दुकानों को खोलने की छूट को लेकर गाइड लाइन जारी किया गया है, राज्य सरकार की ओर से बहुत जल्द दिशा निर्देश जारी किया जाएगा, फिलहाल पुरानी व्यवस्था ही बनी रहेगी।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026