दीपावली तक झारखण्ड के हर घर पहुंचेगी बिजली- मुख्यमंत्री रघुवर दास

City: Ranchi | Date: 10/04/2018
1222

झारखण्ड मंत्रालय में पावर ग्रीड कॉरपोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि लम्बित कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि पावर स्टेशन निर्माण में 6 स्टेशन दुमका, चाईबासा मधुपुर, मनोहरपुर, गोविन्दपुर तथा मानगो में पूरा हो चुका है। पतरातु, लातेहार और लोहरदगा में भी जल्द ही पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा किया जाए।  उन्होंने पावर सब स्टेशन, ट्रांसमिशन लाइन में जहां कुछ बाधाएं हैं उसे तुरंत पहल कर दूर करने का भी निदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए बिजली बुनियादी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि  झारखण्ड का हर घर विद्युत से रौशन करने का लक्ष्य दीपावली तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि नए पावर स्टेशन तथा ट्रांसमिशन लाइन से निर्बाध विद्युत की आपूर्ति के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

ज्ञात हो कि 24 फरवरी 2012 में JUSNL के साथ एग्रीमेंट हुआ था किंतु, 2014 तक इसमें कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं होने के बाद मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास द्वारा 2015 के प्रारम्भ से ही इस पर विशेष जोर दिए जाने के कारण वर्तमान में 9 पावर सब स्टेशन के निर्माण तथा 27 ट्रांसमिशन लाइन के संस्थापन लक्ष्य के विरूद्ध 70 प्रतिशत कार्य को पूरा कर लिया गया है। पीजीसीएल के सीएमडी ने कहा कि शेष कार्य भी इसी वित्तीय वर्ष मे पूर्ण कर लिया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी, पीजीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री इंदुशेखर झा, प्रधान सचिव ऊर्जा श्री नितीन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ सुनील कुमार वर्णवाल, पीजीसीएल के एक्सक्यूटिव निदेशक   श्री टीसी शर्मा, श्री एसएन सहाय, श्री एस के गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026