झारखण्ड पुलिस- लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 1270 लोगों पर एफआईआर दर्ज, 2705 गिरफ्तार

City: Ranchi | Date: 27/04/2020 SN24 DESK
1221

झारखंड पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन मामले में अब तक 1270 लोगों पर एफ आई आर दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 2705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में 5425 लोगों को आरोपित बनाया गया हैं।

किन जिलों में कितने एफआईआर

लॉक डाउन उल्लंघन मामले में झारखंड के 24 जिलों में एफ आई आर दर्ज की गई है। इनमें रांची 250, गुमला 40, लोहरदगा 15, सिमडेगा 13, खूंटी 43, जमशेदपुर 140, चाईबासा 55, सरायकेला 32, पलामू 111, गढ़वा 100, लातेहार 14,हजारीबाग16, रामगढ़ 8, कोडरमा 25,चतरा 23, गिरिडीह 78, धनबाद 113, बोकारो 84, दुमका 15, देवघर 25, जामताड़ा 26, गोड्डा 23, पाकुड़ 6 और साहेबगंज में 14 शामिल हैं।

एडीजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता मुरारी लाल मीणा ने बताया कि लॉक डाउन उल्लंघन मामले में अब तक1270 लोगों पर एफ आई आर दर्ज की गयी हैं।2705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में 5425 लोगों को आरोपित बनाया गया हैं।

लॉक डाउन उल्लंघन सबसे ज्यादा एफ आई आर रांची में

झारखंड की राजधानी रांची में लॉक डाउन उल्लंघन का सबसे ज्यादा एफ आई आर दर्ज किया गया है। रांची जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 250 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि जमशेदपुर जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 140, धनबाद में 113,पलामू में 111 और गढ़वा में 100मामले दर्ज किए गए है।

सबसे कम मामले दर्ज हुए हैं पाकुड़ में

झारखंड के पाकुड़ जिले में लॉकडाउन उल्लंघन के सबसे कम छह मामले दर्ज किए गए है। रामगढ़ जिले में 8, सिमडेगा में 12, साहेबगंज 14 और लोहरदगा में 13 मामले दर्ज किए गए हैं।

सबसे अधिक जमशेदपुर में गिरफ्तारियां

झारखंड के जमशेदपुर जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में सबसे अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं। उल्लंघन मामले में 1200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चाईबासा जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 315, रांची में 267 और धनबाद में 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सबसे ज्यादा आरोपित जमशेदपुर में

सबसे ज्यादा आरोपित जमशेदपुर जिले में बनाए गए हैं। मामले में 1327आरोपित बनाए गए हैं। इसके बाद रांची जिले में 680, पलामू मे 515, गिरिडीह में 324 और गढ़वा में 394 आरोपित बनाए गए है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026