झारखंड में 8 और कोरोना पॉजिटिव , हिंदपीढ़ी थाना के ASI भी संक्रमित, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 91

City: Ranchi | Date: 27/04/2020 SN24 DESK
1221

झारखंड में सोमवार को भी 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें राजधानी रांची के हॉटस्‍पॉट से हिंदपीढ़ी थाना के ASI भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ एक एंबुलेंस चालक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्‍या 91 हो गई है. संक्रमितों में 5 पुरूष और 3 महिला हैं. कोरोना पॉजिटिवों में कडरुसे 1, डोरोंदा से 1, कांकेसे 1, रिम्स आइसोलेशनवार्ड से 1, रेलवे स्टेशनसे 1, हिंदपीढ़ी थाना के ASI  समेत हिंदपीढ़ी से 2, सेवा सदन  से 1 मरीज शामिल हैं. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इसकी पुष्टि की है.

झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामले ने राज्य‍ की चिंता बढ़ी दी है. सूबे में कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है. रांची, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, देवघर के बाद अब जामताड़ा में भी कोरोना ने दश्तक दे दिया है. कोरोना के बढ़ते मामले और दायरा ने सरकार के साथ राज्य,वासियों की चिंता बढ़ा दी है. रविवार की देर रात झारखंड के जामताड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की हुई पुष्टि. पीएमसीएच धनबाद ने रिपोर्ट जारी किया है.. इसके साथ ही  झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है. धनबाद पीएमसीएच में अलग- अलग जिलों के 300 सैंपलों की जांच हुई. जामताड़ा के एक पॉजिटिव केस को छोड़कर सभी रिपोर्ट निगेटिव आई.

वहीं इससे पहले रविवार को ही दो बार कोरोना पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट आई थी. दिन में पहले 6 लोगों की रिपोर्ट आई. उसके बाद रात में 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. उसके बाद देर रात जामताड़ा से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई. जिसमें केवल रांची से 13 लोगों की पुष्टि हुई. हिंदपीढ़ी से निकलकर कोरोना अब राजधानी रांची के विभिन्नॉ हिस्सोंह में फैल रहा है. रांची के हिंदपीढ़ी, कांटाटोली, लोवाडीह, पिस्काीमोड़, हरमू, चुटिया और बरियातू में कोरोना मरीज की पुष्टि हो चुकी है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026