उपायुक्त ने किया गुमला जिला के प्रवासी मजदूरों के लिए शेल्टर होम में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जारी

City: Ranchi | Date: 28/04/2020 SN24 DESK
1240

उपायुक्त फाइल फोटो

वैश्विक महामारी घोषित नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के मद्द्नजर देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 03 मई 2020 तक विस्तारित की गई है।

वर्तमान में लॉकडाउन 2.0 अवधि के दौरान विभिन्न स्थानों से बहुत से गुमला जिला के प्रवासी मजदूर पैदल अथवा अन्य माध्यमों से अपने-अपने गंतव्य स्थल तक आ रहे हैं। अतः ऐसे सभी प्रवासी मजदूरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन द्वारा इन सभी प्रवासी मजदूरों के लिए शेल्टर होम के रूप में गुमला नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत वार्ड संख्या 20 (टंगरा मार्केट) एवं खड़ियापाड़ा स्थित आश्रय गृह को चिन्हित किया गया है।

उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को इन दोनों शेल्टर होम में सभी प्रवासी मजदूरों के रहने एवं खाने-पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उपायुक्त ने सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त दोनों शेल्टर होम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अपनी निगरानी में सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया है।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026