झारखंड: 15 जून से खुल सकते हैं सरकारी स्कूल, 12 की जगह 9 महीने का होगा सिलेबस

City: Ranchi | Date: 28/04/2020 SN24 DESK
1215

झारखंड में फिलहाल सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू नहीं होगी. शिक्षा विभाग (Education Department) ने विकल्प के तौर पर डिजिटल क्लासेज की व्यवस्था की है. कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ता जा रहा है. लिहाजा नये सत्र की अवधि को सीमित करने के साथ-साथ सिलेबस (Syllabus) को कम करने पर विभाग विचार कर रहा है. ऐसा छात्रों की परेशानी को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. संभावना है कि नौ महीने का सत्र रखकर छात्रों को सीमित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जाए.

15 जून से खुल सकते हैं सरकारी स्कूल

सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए किताबें छप चुकी हैं. स्कूल खुलने पर शिक्षा विभाग इन्हें बच्चों को मुहैया करायेगा. हालांकि किताबों के सिलेबस को कम कर बच्चों को पढ़ाया जाएगा. इस बार गर्मी छुट्टी भी कोरोना बंदी में ही बीतेगी. सरकारी विद्यालयों में इस बार 18 मई से 09 जून तक गर्मी छुट्टी निर्धारित है. इस अवधि में यानी 20 मई से स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है. वहीं 15 जून से सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी.

मानव संसाधन मंत्रालय करेगा समीक्षा

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय मंगलवार को इस पर समीक्षा करेगा. इस समीक्षा बैठक में राज्यों के शिक्षा विभाग के सचिव और विभागीय मंत्रियों वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हिस्सा लेंगे. इस दौरान कोरोना बंदी के बाद स्कूलों में पठन-पाठन को लेकर पॉलिसी बनाने पर विचार होगा. शिक्षा सचिव एपी सिंह की माने तो सबकुछ निर्भर करेगा 3 मई के बाद लॉकडाउन की स्थिति पर. उसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर विभाग आगे के लिए फैसला लेगा.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026