रामगढ़ के थाना चौक स्थित विजया बैंक शाखा की सहायक प्रबंधक पल्लवी पूजा ने बुधवार की शाम को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

City: Ranchi | Date: 29/04/2020 SN24 DESK
1218

रामगढ़ के स्थानीय गोलपार स्थित सतकौड़ी नगर में किराए के मकान में पिछले दो साल से अकेले रहने वाली विजया बैंक की सहायक प्रबंधक की आत्महत्या की खबर सुनकर पूरे इलाके के लोग स्तब्ध हो गए। मकान मालिक की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस वहां पहुंचकर कमरे की छानबीन की। वहीं हजारीबाग से मृतका के परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम गुरुवार की सुबह को होगा। बताया गया कि बुधवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब पल्लवी पूजा विजया बैंक शाखा से काम निपटाकर अपने कमरे में वापस पहुंची थी।

इसी बीच आधे घंटे के बाद ही मकान मालिक व एलआईसी के सेवानृवित अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के मोबाइल पर उसके पति ने फोन कर कहा कि पल्लवी फोन नहीं उठा रही है। इसके बाद दिनेश सिंह ने उसके कमरे के बाहर से आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खोलने के कुछ देर बाद खिड़की से देखा कि वह कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे से झूल रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 👉लगभग 28 वर्षीय पल्लवी हजारीबाग की रहने वाली है। उसके घरवालों ने कहा कि पल्लवी की शादी नहीं हुई थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026