लोहरदगा में शराब के नशे में पति ने टांगी से काटकर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार

City: Ranchi | Date: 30/04/2020 SN24 DESK
1218

लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के जुड़नी गांव में बुधवार की देर शाम पारिवारिक विवाद में पति ने टांगी से वार कर अपनी पत्नी को मार डाला। इसके बाद गांव वालों के पास जाकर अपनी पत्नी की हत्या करने की बात भी कह डाली। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना सेरेंगदाग थाना पुलिस को दी। इसके बाद सेरेंगदाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के जुड़नी गांव निवासी सुखराम असुर और उसकी पत्नी रमणी असुर (35) के बीच अक्सर विवाद होता था।

दोनों शराब के नशे में अक्सर झगड़ा भी करते थे। इसी दौरान बुधवार की देर शाम दोनों के बीच घर में फिर एक बार विवाद हुआ। गुस्से में आकर सुखराम ने रमणी के सिर में टांगी से वार कर दिया।

इससे रमणी वहीं पर ढेर हो गई। इसके बाद सुखराम ने आसपास के लोगों को बताया कि उसने रमणी की हत्या कर दी है। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना सेरेंगदाग थाना पुलिस को दी। सेरेंगदाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके उपरांत शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद कर लिया है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026