महाराष्ट्र के पुणे में फंसे हैं बालूमाथ के 19 मजदूर,खाने-पीने के लिए नहीं है मजदूरों के पास पैसे

City: Ranchi | Date: 01/05/2020 SN24 DESK
1214

जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने मजदूरों से बात कर खाते में डाले दस हजार रुपये

लातेहार: नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार ने पूरे देश मे लॉक डॉउन कर दिया है। इस लॉक डॉउन के दौरान लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के मुरुपा व भगिया पंचायत के 19 मजदूर महाराष्ट्र के पुणे में फंसे हुए हैं। इन लोगों के पास खाने पीने के लिए पैसे नहीं है। जिससे पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। मजदूरों ने शुक्रवार को बालूमाथ में अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू को दी। जिप उपाध्यक्ष ने मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मजदूरों ने जिप उपाध्यक्ष को बताया कि बालूमाथ प्रखंड के मुरपा एवं भगिया पंचायत से 19 मजदूर काम करने पुणे आएं हुए थे। जो लॉक डॉउन लागू होने पर काम बंद हो गया है और हमलोग यहां फंस गए हैं। जिप उपाध्यक्ष ने मजदूर के बातों को संज्ञान में लेते हुए अपने खाते से मजदूरों के खाते में दस हजार रुपये की राशि  हस्तांतरित की गई। जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि कोई भी गरीब या मजदूर भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने इसके लिए तुरंत सूचना उपलब्ध कराने की अपील की है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026