राज्य सरकार ने झारखंड वासियों के वापसी हेतु ऑनलाइन झारखंड यात्रा पंजीकरण पत्र जारी किया

City: Ranchi | Date: 02/05/2020 SN24 DESK
1283

राँची। राज्य सरकार राज्य के बाहर फंसे सभी प्रवासी मजदूरों, प्रवासी विद्यार्थियों के सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों एवं केंद्र सरकार से हर संभव समन्वय स्थापित किया जा रहा है जिससे वैसे झारखंडवासी वापस आ सके जो राज्य के बाहर फंसे हैं। राज्य के बाहर फंसे हुए सभी लोगों तक सरकार हर तरह की सहायता पहुंचा रही है।

प्रवासी मजदूरों के राज्य के बाहर फंसे होने संबंधित रोजाना बड़ी संख्या में कॉल आ रहे हैं। राज्य सरकार के पास राज्य के बाहर एक बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्रपात हो रही है।  इनकी वापसी में सहायता हेतु राज्य सरकार द्वारा  ऑनलाइन झारखंड यात्रा पंजीकरण प्रपत्र वेबलिंक http://jharkhandpravasi.in/  जारी किया गया है।  इससे राज्य के बाहर फंसे मजदूर जो वापस आना चाहते है वह खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। जिसके जरिए उन तक सरकार की सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड वासियों से अपील है कि वो संयम बरतें लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें सरकार आप तक जल्द पहुंचेगी। नए वेब लिंक के जरिये दूसरे राज्य में फंसे मजदूर/ विद्यार्थी, आदि अपने आपको रजिस्टर कराएं जिससे वे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

More News

सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
तिथि : 07/09/2026
रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026