कोविड-19 फ्रंटलाइन वॉरियर्स को दिया गया अनोखा सम्मान रांची के तीन कोविड-19 अस्पतालों में वायु सेना के हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

City: Ranchi | Date: 03/05/2020 SN24 DESK
1217

रांची:- वैश्विक महामारी कोविड-19को मात देने के लिए लड़ रहे फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को अनोखा सम्मान दिया गया। वायु सेना के हेलीकॉप्टर से रांची के तीन कोविड-19अस्पताल के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। अपनी और अपने परिवार की बिना परवाह किए कोविड-19महामारी से लड़ने में जी-जान से जुटे डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और मीडिया कर्मियों को सेना ने पुष्प वर्षा कर सम्मान दिया।

रांची के तीन अस्पतालों में की गई पुष्प वर्षा

रांची के तीन कोविड-19अस्पताल में वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई। रिम्स, सीसीएल अस्पताल गांधीनगर और पारस एचईसी अस्पताल में फ्रंटलाइन वारियर्स के सम्मान में पुष्प वर्षा की गई। आपको बताएं कि इन सभी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है, जहां फ्रंटलाइन वॉरियर्स अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे ने किया हौसला अफजाई

वायुसेना के हेलीकॉप्टर जब कोविड-19अस्पताल पर फूलों की वर्षा कर रहे थे उस वक्त रांची के उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों मीडियाकर्मियों का हौसला अफजाई किया। श्री रे ने वायुसेना को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि  वायुसेना ने  जो सम्मान कोविड -19की रोकथाम में लगे योद्धाओं (कोविड वॉरियर्स) को दिया है वह अतुलनीय है। इस सम्मान से उन सभी योद्धाओं का मनोबल बढ़ेगा। उनके अंदर ऊर्जा का संचार होगा।  वह इस सम्मान से प्रेरित होकर और बेहतर तरीके से अपने काम को करेंगे ताकि कोरोना से हमारा  जिला जल्द से जल्द  मुक्त हो सके।

वायुसेना हेलीकॉप्टर का ये कर रहे थे संचालन

फ्रंटलाइन वॉरियर्स के सम्मान में की गई पुष्प वर्षा में कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सुसीम सिवाच, पायलट स्क्वाडर्न लीडर निशांत गौरव और स्क्वाडर्न लीडर ए वार्ष्णेय ने भूमिका निभाई।

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026