वृद्ध को मृत बताकर बंद कर दिया वृद्धा पेंशन,जिला प्रशासन को जानकारी मिलते ही हरकत में आया विभाग

City: Ranchi | Date: 06/05/2020
1222

वृद्धा पेंशन बंद होने से लॉक डॉउन के दौरान घर में पड़े हैं खाने के लाले

लातेहार : लॉक डॉउन में राज्य सरकार एक तरफ बुजुर्गों को वृद्धा एवं विधवा पेंशन से जोड़ कर खाने -पीने के लिए लाख प्रयास कर रही है। वहीं प्रशासन की लापरवाही के कारण एक वृद्ध महिला को मृत घोषित कर चार माह से वृद्धा पेंशन बंद कर दिया है। एक ऐसा ही मामला मंगलवार को जिला मुख्यालय के राजहार स्थित गुरुकुल के सामने स्व.बिनेश्वर भुइयां की पत्नी कौशल्या मसोमात के साथ घटी है। इनका चार माह से मृत घोषित कर बंद कर दिया गया है। वृद्ध महिला बार बार बैंक व जिला का चक्कर लगाकर थक चूंकि थी। महिला को इस लॉक डॉउन में वृद्धा पेंशन नहीं मिलने के कारण उनके घर में खाने के लाले पड़े हुए थे।  कौशल्या मसोमात ने बताया कि पेंशन नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसकी जानकारी विभाग को मिलते ही विभाग के पदाधिकारी हरकत में आकर वृद्ध महिला को पेंशन स्वीकृत के लिए कागजी प्रकिया में लगे हुए थे। जीवित महिला को मृत घोषित कर पेंशन बंद होने की जिला मुख्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

कौशल्या देवी के नाम पर दो व्यक्ति के नाम के कारण इनका वृद्धा पेंशन बंद हो गया था, विभाग को इसकी जानकारी मिलते ही पेंशन फिर से स्वीकृत कर दी गई है।

वीरेंद्र टोप्पो,राजस्व कर्मचारी लातेहार

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026