चाची के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

City: Ranchi | Date: 11/05/2020 Admin
1234

 रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ ज़िले के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी बड़ी चाची और राजाराम सोरेन की धर्मपत्नी दुखनबाला सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए l यहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां मुख्यमंत्री ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन, पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और विधायक सीता सोरेन व अन्य पारिवारिक सदस्यों के अलावे मंत्री मिथिलेश ठाकुर, रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद प्रमुख रूप से मौजूद थे l ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की बड़ी चाची का रविवार को निधन हो गया था और उनके राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थित आवास से सोमवार को पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव लाया गया था l

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026