वाम दलों के नेता अन्नदाता के सम्मान में 16 मई को खेत खलिहान में राष्ट्र ध्वज लगाएंगे

City: Ranchi | Date: 14/05/2020 06:30pm Admin SN24
1216

रामगढ़ : लॉक डाउन में अन्नदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। जहां हर वर्ग के लोग घरों में दुबके हुए थे, वहीं अपनी जान की बाजी लगाकर हमारे देश के किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। वाम दलों के नेताओं ने उनके सम्मान में 16 मई को खेत और खलिहानों में राष्ट्रध्वज लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अखिल भारतीय किसान सभा के झारखंड के महासचिव महेन्द्र पाठक ने बताया कि गुरुवार को सभी नेताओं ने वीडियो कॉलिंग कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। महेंद्र पाठक ने कहा कि महामारी के इस दौर में हर कठिनाई, बाधा और प्रतिबंध के बावजूद किसानों ने खाद्य सुरक्षा को मजबूती से कायम रखा है। किसान समन्वय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार देश के सभी राज्यों में ढाई सौ से अधिक किसान संगठनों ने किसानों को अभिनंदन करने का निर्णय लिया है। बैठक मे अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष के डी सिंह, उपाध्यक्ष मंगल सिंह ओहदार, गणेश महतो, सुरेश यादव, अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव पुरन महतो, झारखंड राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष सुफल महतो, महासचिव सुरजीत सिन्हा, किसान संग्राम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गोप आदि शामिल थे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026