झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया

City: Ranchi | Date: 14/05/2020 Admin SN24
1222

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के दस अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अपर मुख्य सचिव योजना सह वित विभाग के.के.खंडेलवाल को विकास आयुक्त बनाया गया है और उन्हें अपने कार्यां के साथ सदस्य राजस्व पर्षद का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह को प्रधान सचिव वन पर्यावरण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अविनाश कुमार को प्रधान सचिव महिला बाल विकास, अनुसूचित जनजाति, जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडेय को सचिव योजना सह वित विभाग, पेयजल विभाग की सचिव आराधना पटनायक को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है.

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव राहुल शर्मा को स्कूली शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे को अपने कार्यों के साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का सचिव और उत्पाद आयुक्त के अलावा विभरेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पूजा सिंघल को सचिव पर्यटन विभाग और झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता पर्षद का परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

वहीं महिला बाल विकास विभाग के सचिव अमिताभ कौश को एसटी, एससी, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है और उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव पद का भी प्रभार सौंपा गया है. ग्रामीण विकास पंचायती राज व एनआरईपी विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को पेयजल विभाग का सचिव बनाया गया है. और अपने कार्यों के साथ झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं उत्पाद आयुक्त भोर सिंह यादव को वाणिज्यकर आयुक्त बनाया गया है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026