कोरोना अपडेट : रांची से 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 197

City: Ranchi | Date: 14/05/2020 Admin SN24
1215

रांची : झारखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार कोरोना पॉजिटिवों की संख्‍या बढ़ रही है. गुरुवार को राजधानी रांची से पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. जिसमें से 4 अनगड़ा और एक मरीज रिम्‍स के नेत्र विभाग से मिला है. इसके साथ ही राजधानी रांची ने कोरोना का शतक पूरा कर लिया है. झारखंड में मिले कुल 197 मामले में 100 अकेले राजधानी रांची से मिले हैं.

वहीं गुरुवार को ही पलामू, जमशेदपुर और कोडरमा के बाद अब हजारीबाग से 2 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 197 हो गयी. हजारीबाग के संक्रमित मरीज भी प्रवासी मजदूर हैं. बाहर से लौटने के बाद से ही वे दोनों क्‍वारंटाइन सेंटर में थे. कोरोना की पुष्टि होने के बाद दोनों को कोविड अस्‍पताल में शिफ्ट किया गया.

पलामू से मिले सभी कोरोना पॉजिटिव सूरत से लौटे थे. 2 पाटन और 2 छतरपुर के रहने वाले हैं. सभी इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए थे. वहीं कोडरमा का मरीज चंदवारा प्रखंड के कांको गांव का रहने वाला है. उसकी उम्र 51 वर्ष है. वह कोलकाता से लौटा था. उसे खांसी थी, जिसके बाद उसने खुद से सैंपल दिया और क्वॉरेंटाइन में था. जमशेदपुर से मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज 11मई को कोलकाता से आया था. जमशेदपुर के एमजीएम के आईसोलेशन वार्ड में उसे रखा गया था.

वहीं इससे पहले 13 मई बुधवार को झारखंड के गिरिडीह से 4, रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1 और कोडरमा से 2 मरीज मिले थे. बता दें कि बीते मंगलवार को रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, जमशेदपुर और लातेहार के मरीज मिलाकर कुल 11 लोग संक्रमित पाये गये थे. सूबे के 15 जिले इस महामारी से प्रभावित हो गए हैं.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026