हिंदपीढ़ी में उपद्रवियों पर राज्य सरकार कार्रवाई नहीं करके तुष्टीकरण की पराकाष्ठा का परिचय दे रही है- भाजपा

City: Ranchi | Date: 17/05/2020 Admin SN24
1223

अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस का मनोबल तोड़ रही है सरकार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कल रात हिंदपीढ़ी में सुरक्षा बलों पर हुए पथराव की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा की ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार ने हिन्दपीढ़ी में असामाजिक तत्वों के सामने घुटने टेक दिया है।अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान तमाम विषम परिस्थिति में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।उन पर हमला करने वालों पर राज्य सरकार कार्रवाई नहीं कर के तुष्टीकरण की पराकाष्ठा का परिचय दे रही है। प्रतुल ने कहा कि अगर अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों को हिंदपीढ़ी में कानून सम्मत तरीके से भी लॉक डाउन का अनुपालन कराने की छूट मिले तो सिर्फ 1 घंटे में यह संभव हो सकता है। लेकिन इस सरकार की इच्छाशक्ति समाप्त हो चुकी है।

 हिंदपीढ़ी में हुए हंगामे के बाद उस क्षेत्र के एक तथाकथित नेता ने लॉक डाउन का उल्लंघन करके लगभग 200 लोगों की मीटिंग को संबोधित करते हुए यह कहा की प्रशासन ने माफी मांग ली है। प्रतुल ने कहा की अगर राज्य सरकार ने दबाव देकर प्रशासन से ऐसा कराया है तो यह सचमुच शर्मनाक घटना है। और इससे पुलिस का मनोबल टूटेगा ।प्रतुल ने कहा यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिन लोगों पर एफआईआर है वह जिला प्रशासन के लोगों के साथ बैठकर शांति और अमन की बात कर रहे हैं।प्रतुल ने कहा कि अगर राज्य सरकार इसी तरीके से तुष्टिकरण की नीति के तहत विधि व्यवस्था की समस्या उतपन्न होने देगी तो भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी।राज्य सरकार अविलंब कानून का राज स्थापित करें। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लोगों को जेल में डाल दिया जाता है।लेकिन अर्धसैनिक बलों और पुलिस पर हमला करने वाले अभी भी खुले घूम रहे हैं। भाजपा इस दोहरी नीति का कड़ा विरोध करती है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026