कांके में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के बाद हिंसक झड़प, थाना प्रभारी सहित 4 घायल

City: Ranchi | Date: 17/05/2020 Admin SN24
1214

रांची के कांके नगड़ी में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के बाद  हिंसक झड़प में कांके थाना प्रभारी विनय कुमार सहित 4 लोग घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर कुछ लोग जमीन की मापी के लिए नगड़ी स्थित लॉ यूनिवर्सिटी के समीप नगड़ी चौरा, गांव पहुंचे थे नापी के विवाद को लेकर ही एक पक्ष के द्वारा गांव के ही एक युवक पर गोली चला दी गई. ग्रामीण गोली चलने की वारदात को लेकर आक्रोशित हुए तो चार राउंड उनके ऊपर भी फायरिंग की गई इसके बाद ग्रामीण बेहद आक्रोशित हो गए और जमीन की नापी करने आए युवकों पर पथराव शुरू कर दिया. उनके वाहन को तहस-नहस कर दिया

दोनों युवकों को भीड़ टूट पड़ी. इसी दौरान इसकी जानकारी कांके पुलिस को दी गई. आनन-फानन में जब पुलिस मौके पर पहुंची आक्रोशित ग्रामीणों ने उन पर ही हमला बोल दिया. देखते ही देखते पुलिस के वाहन को पत्थरों से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

थाना प्रभारी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन ग्रामीणों ने उन पर भी पत्थरबाजी कर दी इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह और उनका बॉडीगार्ड घायल हो गए. कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद तुरंत इलाके में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया और पुलिस पार्टी ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ा. फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति है ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया है और और जो युवक जमीन की मापी करने के लिए आए थे उनके कांके स्थित कार्यालय को भी नुकसान पहुंचाया है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026