सावधान : सुपर साइक्लोन अम्फान आज दिखाएगा अपना असर,झारखंड में कई जिलों में होगा असर

City: Ranchi | Date: 20/05/2020 Admin SN24
1218

सुपर साइक्लोन (भीषण चक्रवात) अम्फान बुधवार को पूरे राज्य में अपना असर दिखाएगा। इस चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव संताल और कोल्हान में दिखेगा। इन इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होने ेक अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी राज्य में इससे बड़ी क्षति की आशंका नही हैं। कोल्हान और संताल  में हवा की रफ्तार 30से 40किमी प्रतिघंटा हो सकती है। पलामू प्रमंडल को छोड़ राज्य के अधिकांश हिस्सों पर हल्की बारिशकी संभावना है।

21मई से कम होगा तूफान का

प्रभाव: मौसम विभाग के निदेशक डा एसडी कोटाल ने बताया कि यह तूफान 20मई की शाम को पश्चिम बंगाल में सतह से टकराएगा। इससे बुधवार को पूरे झारखंड में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। 21मई से इसका प्रभाव कम हो जाएगा, लेकिन कोल्हान और संताल के क्षेत्रों पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के चलते रांची समेत सूबे के विभिन्न शहरों में तापमान आठ-नौ डिग्री तक गिरने की संभावना है।

शाह ने ममता और पटनायक से बात की

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात की और उन्हें महाचक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गृह मंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की थी, जिसमें चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति की समीक्षा कीथी। उन्होंने चक्रवात से प्रभावित होने वाले राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026