रांची:मैट्रिक-इंटर की कॉपियों की जांच होगी शुरू, सरकार ने दी अनुमति

City: Ranchi | Date: 22/05/2020 Admin
1219

(समय न्यूज़ 24 डेस्क)

रांची : राज्य में मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों की कॉपियों की जांच इसी महीने शुरू हो सकती है. झारखंड एकेडमी काउंसिल (जैक) ने इसके लिए शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी थी. विभाग ने इसका प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा था. अब सरकार के स्तर से कापियों जांच की अनुमति दे दी गयी है. इस आशय का पत्र गुरुवार को जैक को प्राप्त हो गया. राज्य में 6.21लाख परीक्षार्थी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे. दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में समाप्त हुई थीं.

जैक ने 20मार्च को कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया था, लेकिन कोरोना संकट के कारण शिक्षकों ने पहले दिन ही कॉपी जांच का विरोध कर दिया था. इसके बाद जैक ने काॅपी की जांच स्थगित कर दी थी. इस दौरान जैक को तीन बार काॅपियों की जांच की तिथि स्थगित करनी पड़ी. कॉपियों की जांच को लेकर राज्य भर में 67मूल्यांकन केंद्र बनाये गये हैं. राज्य के कुछ मूल्यांकन केंद्रों में क्वारेंटाइन सेंटर भी बनाया गया है. जैक द्वारा ऐसे केंद्रों में बदलाव किया जायेगा. मूल्यांकन के दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए तय मापदंड का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा. शिक्षक अपने जिला में ही कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे.

जून के अंत तक आयेगा रिजल्ट

मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जून अंत तक जारी हो जाने की संभावना है. पहले मैट्रिक व इंटर साइंस एवं कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जायेगा. इसके बाद इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी होगा.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026