लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

City: Ranchi | Date: 22/05/2020 Admin
1225

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झारखण्ड लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्शीडीपा-उगरा पथ में मढ़ों तालाब  के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल से गिरने से युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान सेन्हा थाना अन्तर्गत बांध टोली गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र नेमिश कुमार उर्फ छटू (22 वर्ष) के रूप में हुई। दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेन्हा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सबसे पहले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल संख्या जेएच 01 डीआर-3217 को सुरक्षित थाना में लगाया।

बताया जाता है कि घर के बगल में रहने वाले राजेश महतो से मोटरसाइकिल मांग कर अपने काम से छटू गया था, जहां से लौटते वक्त बक्शीडीपा-उगरा पथ में मढ़ों तालाब के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और मोटरसाइकिल सवार युवक छटू सड़क से 12 फीट नीचे जा गिरा। जिससे मौके पर हीं उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग शुक्रवार की सुबह तालाब किनारे खेत की झाड़ी में मोटरसाइकिल देखकर वहां गए तो सामने एक युवक को मृत हालत मे पड़ा देखकर इसकी सूचना सेन्हा थाना पुलिस को दी।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026