डीजीपी एमवी राव ने मुस्लिम समुदाय से की अपील, कहा- घर से पढ़ें ईद की नमाज

City: Ranchi | Date: 23/05/2020 Admin
1231

समय न्यूज़ 24 डेस्क

डीजीपी एमवी राव ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से ईद की नमाज अपने घरों में ही अदा करने की अपील की है. एमवी राव ने ट्वीट करते हुए ईद की अग्रिम बधाई दी है. साथ ही कहा है कि ईद हमारे पास जो भी है उसे बांटने और  दूसरों की देखभाल करने का दिन है.आपकी इस साल की ईद शानदार हो. मैं आपसे घरों में ही इस खुशी के मौके को मनाने की अपील करता हूं. यह आपको और आपके परिवार को कोविड-19से बचाता है. दयालु सर्वशक्तिमान मानवता को आशीर्वाद दें

रमजान-उल मुबारक माह के बाद ईद-उल-फितर के इस मुबारक दिन के सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में जमा होकर ईद की नमाज अदा करते हैं. लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों को ईद की नमाज अपने घरों में ही अदा करनी होगी.

लॉकडाउन 4.0के कारण इस बार एक साथ मस्जिदों में इक्कठा होकर नमाज पढ़ने की मनाही है. रमजान का पाक महीना अपने अंतिम चरणों में है. रमजान के बाद ही ईद-उल-फितर का त्योहार आता है, जो इस्लाम धर्म का एक पावन पर्व है.

इस साल चांद के दीदार के बाद ईद उल फितर 25 या 26 मई को मनायी जा सकती है. इस दिन लोग नमाज अदा कर रोजे का समापन करते हैं। इस दिन का विशेष महत्व है।

 

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026