लोहरदगा में महिला थाना से महज कुछ दूरी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपित को भेजा गया जेल

City: Ranchi | Date: 23/05/2020 Admin
1221

समय न्यूज़ 24 डेस्क

लोहरदगा शहर के बीचों-बीच महिला थाना से महज कुछ दूरी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म मानवता को शर्मसार कर दिया। हालांकि महिला थाना पुलिस ने इस चर्चित मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि नानी के घर जा रही नाबालिग बच्ची को चादर और इलाईची की दुकान चलाने वाले जसमुद्दीन शाह ने बच्ची को रास्ते से खींचकर दुकान के अंदर ले गया। जहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के माता-पिता आरोपित के दुकान के पास पहुंचे, तबतक पीड़िता को दुकान से बाहर निकाला जा चुका था। पीड़िता के पिता का कहना है कि बच्ची के साथ हुई घटना से वह काफी डरी-सहमी थी और रोते हुए बताया कि जसमुद्दीन शाह ने उसके साथ गलत हरकत करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की घमकी भी दी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपित अपना घर चला गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्य घटना से संबंधित जानकारी लेने के लिए आरोपित के घर गए। जहां पर उनलोगों को देखकर दुष्कर्म का आरोपित परिवार झगड़ा पर उतारू हो गया और गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दे डाला। इस पूरे मामले पर पीड़िता के पिता ने महिला थाना पुलिस को जानकारी देते हुए दुष्कर्म के आरोपित और मारपीट की घटना में शामिल पांच समेत कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मारपीट के मामले में पुलिस जांच के साथ अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026