रांची नगर निगम का लोगों को राहत देते हुये बड़ा फैसला, इस वर्ष 1000 वर्गफीट तक के मकानों का नहीं लगेगा टैक्स

City: Ranchi | Date: 23/05/2020 Admin
1218

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची : कोरोना से तबाह हो चुके लोगों को राहत देने के लिए रांची नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है. इस वर्ष 1000वर्गफीट तक के मकानों से टैक्स नहीं लिए जाएंगे, जबकि एक हजार वर्गफीट से ऊपर के मकानों से आधा टैक्स वसूला जाएगा. शनिवार को रांची नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उक्‍त निर्णय लिया गया.बैठक में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय द्वारा लाये गये इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने स्वागत किया. मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि हम सरकार के पास इस प्रस्ताव को भेज रहे हैं. सरकार बदले में हमें वह राशि दे. जिससे निगम को हम सुचारू रूप से चला सके. बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर के अलावा, नगर आयुक्त मनोज कुमार, उप नगर आयुक्त सहित निगम के पार्षद उपस्थित थे.

शहर में कुल 1.95 लाख मकान हैं. इन मकानों से निगम हर वर्ष होल्डिंग टैक्स के मद में 50 करोड़ की राशि वसूलती है. इसी वसूले गये राशि से निगम में साफ सफाई से लेकर कर्मचारियों को वेतन आदि का भुगतान किया जाता है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026