झारखण्ड का हर घर दीपावली तक रौशन होगा, पावर प्लांट अपने सभी निर्माण कार्य निश्चित समय सीमा में पूरा करें : रघुवर दास

City: Ranchi | Date: 06-02-2018
1222

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने निदेश दिया कि एनटीपीसी पतरातु तथा नॉर्थ कर्णपुरा के पावर प्लांट से ससमय विद्युत उत्पादन हो, इसके लिए सभी कार्य एक निश्चित समय सीमा में पूरा करें। मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी और झारखण्ड के आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि एक निश्चित अंतराल पर समन्वय हेतु ऐसी बैठक होनी चाहिए। बैठक में पतरातु थर्मल स्टेशन परियोजना के प्रथम चरण का शीघ्र कार्य आरम्भ करने तथा नॉर्थ कर्णपुरा स्टेशन थर्मल पावर परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही कम्पनी द्वारा किये जा रहे सीएसआर तथा सामुदायिक विकास कार्य पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राज्य को उर्जा हब बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। राज्य का प्रत्येक घर दीपावली 2018तक रौशन हो इसे सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि नए 15पावर स्टेशन कार्य कर रहे हैं तथा 247नया पावर स्टेशन बनाया जा रहा है। बिजली के तार तथा ट्रांसफार्मर भी बदले जा रहे हैं। सौर उर्जा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी राज्य में निर्माणाधीन पावर प्लांट पर पूरी प्रतिबद्धता से निर्धारित समय सीमा में पूरा करें।

इस बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा, एनटीपीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार वर्णवाल, उर्जा सचिव श्री नितीन मदन कुलकर्णी, झारखण्ड बिजली वितरण निगम के एमडी श्री राहुल पुरवार तथा राज्य सरकार एवं एनटीपीसी के आला अधिकारी उपस्थित थे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026