प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेता व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी

City: Ranchi | Date: 25/05/2020
1218

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेता व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी. 24 मई को नई दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी. राजेन्द्र प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर नई दिल्ली से बेरमो उनके गृह जिला पहुंचा. 26 मई को बेरमो के दामोदर करगली घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. श्रद्धांजलि के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राजेंद्र सिंह व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे और पूरा जीवन मजदूरों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिये. झारखंड राज्य बनने के बाद पार्टी कैसे मजबूत हो इस पर उन्होंने निरंतर कार्य किया. साथ ही किसी भी पार्टी के लोगों से भेदभाव नहीं करते थे. उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलेगी.

 राजेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्तर के मजदूर नेता थे- बादल पत्रलेख

वहीं राज्य व सांसद राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने कहा कि उनके चले जाने से कांग्रेस को बहुत बड़ी क्षति हुई है और कांग्रेस परिवार काफी दुखी है. वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे, साथ में मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे और पार्टी का विस्तार कैसे हो इस पर निरंतर चर्चा करते थे उनके जाने से मैं बहुत दुखी हूं. श्रद्धांजलि में मौजूद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राजेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्तर के मजदूर नेता थे और उनका जाना झारखंड के लिए अपूर्ण क्षति है पक्ष हो या विपक्ष सबके लिए कार्य करते थे और हमें यहां तक पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026