मथुरा में ईद पर बिजली पानी सफाई की मांग उठाई

City: Lucknow | Date: 25/05/2020
1205

समय न्यूज़ 24 डेस्क

मथुरा। ईद को लेकर प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों के समक्ष मुस्लिम बाहुल्य कई क्षेत्रों के लोगों ने बिजली, पानी तथा सफाई की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। ईद पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर कोतवाली क्षेत्र की भरतपुर गेट चौकी पर रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए आश्वस्त दिया।पीस कमेटी की बैठक में पहुंचे वार्ड 38 की पार्षद के पति जाकिर ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा है। बिजली के खंभे झुके हैं तार टूटे हुए हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। बैठक में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने उक्त समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए।

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पीस कमेटी के सदस्यों को बताया गया कि सभी लोग घरों पर ही नमाज पढ़ें। सीओ सिटी आलोक दुबे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, थाना गोविंद नगर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के अलावा चौकी इंचार्ज कृष्णा नगर हरेंद्र मलिक के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

More News

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर IT की छापेमारी, मिली अधिकारियों के नामों वाली रहस्यमयी डायर...
तिथि : 25/02/2026
102 पार्किंग, 5 लाख से ज्यादा वाहन और 31 पन्ने की एडवाइजरी, महाकुंभ का ट्रैफिक प्लान तैयार
तिथि : 09/01/2025
यूपी में भीषण ठंड के बीच बारिश की भी चेतावनी, 55 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
तिथि : 09/01/2025
नए साल पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे राम नगरी अयोध्या, 2 लाख से अधिक भक्तों ने किया रामलला का...
तिथि : 02/01/2025
सर्वे के दौरान हिंसा, 4 लोगों की मौत, SP समेत 22 पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट-स्कूल बंद
तिथि : 25/11/2024
यूपी मे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा अयोध्या राम मंदिर
तिथि : 15/10/2021
भारत के मानचित्र को गलत दर्शाने पर ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तिथि : 29/06/2021
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन नहीं रहे, यूपी के लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में ली अंत...
तिथि : 21/07/2020
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41471 पहुंची, 1012 की मौत
तिथि : 16/07/2020
कानपुर शूटआउट: एक और आरोपी शशिकांत गिरफ्तार, विकास दुबे के घर से मिली AK-47 और 17 कारतूस
तिथि : 14/07/2020