लातेहार जिले में बंद पड़े अभिजीत पावर प्लांट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

City: Ranchi | Date: 25/05/2020
1220

समय न्यूज़ 24 डेस्क

 लातेहार : लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत चकला स्थित बंद पड़े अभिजीत पावर प्लांट में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आगजनी की घटना के बाद कंपनी के कर्मी, स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन व अग्निशमन दल के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद जा कर आग पर काबू पाया। कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये के वायर, मशीन समेत कई सामान जल कर राख हो गए। आगजनी में हुई नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो सका है।

 आग के कारणों का पता नहीं :

आगजनी के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। यह आग प्‍लांट के मुख्य गेट के बाएं तरफ से फैली थी। संभावना व्यक्त की जा रही है बीडी या सीगरेट से आग लगी होगी।

 लंबे समय से बंद है प्लांट :

अभिजीत पावर प्लांट में बीते कई वर्षों से कार्य बंद पड़ा हुआ है। प्लांट परिसर कई एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस प्लांट के चारों ओर सात-आठ फीट ऊंचाई तक के घास व सुखे पौधे थे। इसके जरीए आग तेजी से फैल गई।

 आग बुझाने के लिए हुआ सामूहिक प्रयास :

प्लांट के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग, पुलिस बल के जवान व अग्निशमन दल ने सामूहिक प्रयास से आग बुझाई। बंद पड़े प्लांट परिसर में आग लगने की सूचना से चकला समेत आस-पास के गांव में हड़कंप मच गया था। प्लांट परिसर के समीप स्थित कई घरों के ग्रामीणों ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन किया।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026