शर्मनाक : दुमका की दो प्रवासी महिला मजदूरों के साथ बेंगलुरु में गैंगरेप

City: Ranchi | Date: 28/05/2020
1215

समय न्यूज़ 24 डेस्क

दुमका की दो प्रवासी महिला मजदूरों को बेंगलुरु में बंधक बनाकर एक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ट्विटर पर मामला संज्ञान में आने के बाद झारखंड पुलिस के हस्तक्षेप बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड पुलिस ने बुधवार को ट्विटर पर सीएम हेमंत सोरेन को यह जानकारी दी कि पीड़िता को 4.12 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया गया है। इधर, दुमका डीसी राजेश्वरी बी ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि उन्हें मामले की जानकारी ट्विटर से मिली थी। डीसी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता को मुआवजा मिलने की पुष्टि की है। डीसी ने बेंगलुरु सिटी पुलिस से ट्विटर पर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए इसकी सूचना सीएमओ कनार्टक को भी दी थी।

झारखंड जनाधिकार महासभा नामक संगठन ने ट्विटर पर सीएम हेमंत सोरेन को दुमका की दोनों आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे शोषण की जानकारी दी थी।

 

 

बेंगलुरु की कनार्टक जनशक्ति और स्टैंडर्ड वर्कर्स एक्शन नेटवर्क (स्वान) संगठन की पहल पर यह मामला सामने आया था। बाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। उसके बाद बेंगुलरु के कुम्बालागोडु पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज हुई और छानबीन के बाद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026