पत्रकार डरें नहीं,सच लिखें, पुलिस सच्चे और निष्पक्ष पत्रकारों के साथ- डीजीपी एमवी राव

City: Ranchi | Date: 30/05/2020
1221

समय न्यूज़ 24 डेस्क

पत्रकार सबूत के साथ सच लिखें। उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस सच्चे और निष्पक्ष पत्रकारों के साथ है। डीजीपी एमवी राव रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे

झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने आगे कहा कि कोरोना जैसे संकट में पुलिस की भूमिका और चुनौतियां बदली है।

श्री राव हाल के दिनों में पुलिस व पत्रकारों के बीच बढ़ी टकराव को कम करने तथा पत्रकारों की सवालों से रूबरू होने पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि पुलिस और पत्रकार दोनों जनता के प्रति उतरदायी हैं। दोनों को अपना काम ईमानदारी और निष्पक्ष होकर करना चाहिए।कई बार एक दूसरे के काम करने की तौर-तरीकों पर मतभेद हो जाते हैं, लेकिन यह मतभेद भी सार्थक होना चाहिए।हाल के दिनों में पुलिस और पत्रकारों के बीच टकराव बढ़ी थी। एमवी राव ने उसे भी जानने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में बिना जांच के किसी पत्रकार को जेल नहीं भेजा जायेगा।

डीजीपी ने कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। खबरों की पुष्टि के लिए अधिकारी से बात भी उन्हें करनी होती है। इसमें सक्षम अधिकारी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस मुख्यालय में सक्षम पदाधिकारी होंगे जो पत्रकारों से बात कर उन्हें घटनाक्रम की जानकारी भी देंगे और पुलिस का पक्ष भी रखेंगे।

एमवी राव ने आश्वस्त किया की प्रेस क्लब वह बार-बार आना चाहेंगे। जब-जब उन्हें बुलाया जायेगा, वह पहुंच जायेंगे।

इस मौके पर रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता भी मौजूद रहे।

इस चर्चा में विशेष रूप से रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, महासचिव अखिलेश सिंह, सह सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर, प्रेस क्लब के प्रवक्ता प्रभात कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, रंगनाथ चैबे, दीपक जायसवाल, प्रशांत सिंह, किसलय शानू, सुनील गुप्ता, प्रियंका मिश्र के अलावा शहर के एक दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026