झारखंड में लॉकडाउन -के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में छूट पर आज निर्णय लेगी राज्य सरकार

City: Ranchi | Date: 01/06/2020
1218

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची : लॉकडाउन-पांच के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में छूट के निर्णय को लेकर राज्य सरकार रविवार को किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। सोमवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विचार-विमर्श और सहमति मिलने के बाद नए दिशानिर्देश की घोषणा आपदा प्रबंधन विभाग करेगा। रविवार को इस संबंध में विभागों की कवायद जारी रही। इस बाबत बनी कमेटी का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। प्रमुख विभागीय सचिवों ने मुख्य सचिव से भी इस संबंध में विमर्श किया है। ज्यादा संभावना इस बात की है कि केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों में छूट का निर्णय ले सकती है।

माना जा रहा है कि सार्वजनिक परिवहन को फिर से आरंभ किए जाने की अनुमति दी जा सकती है।

कुछ नियम व शर्तो के साथ बस, ऑटो, ई-रिक्शा सहित सभी निजी व व्यवसायिक वाहनों को चलाने की तैयारी है। निर्णय यह लेना है कि वाहनों में क्षमता के मुकाबले कितने लोग बैठेंगे। कंटेनमेट जोन को छोड़कर उन सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी राज्य में अब पूरी तरह खोल दिए जाने की उम्मीद है जिसे लॉकडाउन की अवधि में बंद किया गया था। प्रतिष्ठानों को नए नियमों के तहत शारीरिक दूरी समेत अन्य निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026