दवा दुकानदारों को रखना होगा सर्दी-खांसी तथा बुखार के लिया दवा लेने वाले मरीजों का ब्योरा

City: Ranchi | Date: 01/06/2020
1241

समय न्यूज़ 24 डेस्क

सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को इसका कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर दुकानों से नाम लेकर आइडीएसपी को उपलब्ध कराएंगे।

राज्य सरकार सर्दी-खांसी वाले सभी मरीजों की पहचान करने की कवायद में जुटी है, ताकि उनकी जांच हो सके। लेकिन, अक्सर देखा जा रहा है कि सर्दी-खांसी या बुखार होने पर मरीज सीधे केमिस्ट की दुकान में जाकर दवा खरीद लेते हैं। डॉक्टर के पुर्जे के बिना भी ऐसे मरीजों को दवा दे दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह धड़ल्ले से हो रहा है। राज्य सरकार ने अब ऐसे मरीजों की पहचान करने के लिए सभी दवा दुकानों को ऐसे सभी मरीजों का पूरा ब्योरा रखने का आदेश दिया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने निदेशक, औषधि को पत्र लिखकर ड्रग इंस्पेक्टरों के माध्यम से इसका सख्ती से अनुपालन कराने को कहा है। इसके तहत दवा दुकानदारों को सर्दी-खांसी तथा बुखार के लिए दवा खरीदने वाले ग्राहकों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से रखना होगा। ड्रग इंस्पेक्टर दुकानों से ऐसे मरीजों की सूची प्राप्त कर औषधि निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे, ताकि ऐसे मरीजों की शीघ्र पहचान की जा सके। औषधि निदेशालय इसे स्वास्थ्य विभाग की आइडीएसपी शाखा को उपलब्ध कराएगा तथा आइडीएसपी द्वारा ऐसे मरीजों की जांच कराई जाएगी।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026