ड्यूटी से लापरवाही बरतने के आरोप में रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने की बड़ी करवाई

City: Ranchi | Date: 01/06/2020
1238

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची : ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने जिला बल के दो एएसआई और 7 सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया है साथ ही दो अन्य एएसआई का डिमोशन करते हुए एक साल के लिए सिपाही बना दिया गया है। कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।बताया जाता है कि जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, इनके खिलाफ डीएसपी स्तर पर जांच चल रही थी। रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। अब भी एक दर्जन पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच चल रही है।

क्या है मामला

जिन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया है, वो सभी फरार थे या ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे। इनमें कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जिन्हें ड्यूटी पर तैनात किया गया था पर वो वहां मौजूद नहीं थे।

एक को दूसरे जिला में भेजा गया था पर वह नहीं गया। अधिकारियों ने सभी का बयान लिया लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं रहा।

इसके बाद कार्रवाई की गई बर्खास्त होने वाले एएसआई में कुपुस कुजूर व अरुण सिंह शामिल हैं। वहीं प्रह्लाद कुमार और संजय सिंह का डिमोशन किया गया है।

इसके अलावा जो 7 सिपाही बर्खास्त हुए हैं उनमें रणधीर कुमार, प्रेम कुमार, शशि कुमार, सुनील बरला, परमधारी तुरी, अमित बड़ा और रोबोट बड़ा शामिल हैं।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026