अब दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए जाने के पहले सरकार की अनुमति लेना आवश्यक होगा: हेमंत सोरेन

City: Ranchi | Date: 06/06/2020
1219

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आधिकारिक रिपोर्ट आने तक प्रवासियों की वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी।

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में अभी बहुत सारे प्रवासी मजदूरों की वापसी बाकी है। जबतक सभी प्रवासी मजदूरों के वापस आने की अधिकारिक तौर पर रिपोर्ट नहीं मिलेगी तबतक वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने दोहराया कि झारखंड से दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए जाने से पहले सरकार की अनुमति लेनी होगी। सरकार सभी प्रवासी श्रमिकों का डाटा रखेगी ताकि शोषण या किसी तरह की दिक्कत आने पर मदद की जा सके।

लॉकडाउन के दौरान लौट रहे प्रवासी श्रमिकों और मदद मांगने वालों के अध्ययन से पता चला है कि महिलाएं भी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाती हैं। कई स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ प्रताडऩा की जानकारी भी मिली है। ऐसा दोबारा न हो इसके लिए सुरक्षित तरीके से दूसरे राज्यों में भेजने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल बड़े पैमाने पर प्रवासी मजदूर लौटे हैं। झारखंड के दो लोगों के शवों को लाने के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि इसमें भारत सरकार की भूमिका ज्यादा है।

दुर्गम स्थानों पर जाने वालों का डाटा जरूरी

हेमंत सोरेन ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में मजदूरों की बड़ी भूमिका रही है। पहले मजदूर आते-जाते थे तो पता नहीं चलता था। कई दुर्गम स्थान हैं, जहां आम लोगों का जाना संभव नहीं है। ऐसे स्थानों पर श्रमिक विशेष सहयोग के बिना नहीं जा सकते हैैं। लेह और लद्दाख जैसे इलाकों में कई पाबंदिया होती है। यह डिफेंस एरिया है। ऐसे जगहों पर जाने वाले मजदूरों का लेखाजोखा रखना आवश्यक है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026