अनलॉक वन- रामगढ़ में अगले आदेश तक मांस-मछली की बिक्री पर रोक

City: Ranchi | Date: 06/06/2020
1235

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रामगढ़-अनलॉक वन के तहत रामगढ़ शहर के बाजार को सुव्यवस्थित तरीके से खोलने को लेकर छावनी परिषद कार्यालय में शनिवार को 12 बजे दिन से जिला प्रशासन की बैठक हो रही है। बैठक में मौजूद एसपी, एसडीओ, डीटीओ, कैंट बोर्ड व नगर परिषद के सीईओ, सीओ सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से बाजार को खोले जाने पर चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल अगले आदेश तक के लिए छावनी परिषद क्षेत्र में मीट, मुर्गा व मछली बेचने पर पाबंदी लगा दिया गया है।

परिषद के सीईओ सपन कुमार ने बताया कि वर्तमान में केवल अंडे की बिक्री की जा सकती है। छावनी क्षेत्र में मांस, मछली व मुर्गा की बिक्री की स्वीकृति तय मापदंडों के अनुपालन के बाद ही दी जाएगी।

इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन जल्द ही जारी किए जाएंगे। बैठक में पुराने व नए बस पड़ाव में यात्री वाहनों के ठहराव, प्राइवेट वाहनों के पार्किंग स्थल, डेली मार्केट में सब्जी बाजार को शिफ्ट करने तथा शहर के कहां और किस तरह से मांस, मछली व मुर्गा बेचा जाए, इस पर चर्चा हो रही है। इस क्रम में शारीरिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाकर ही बाजार में निकलने, होटल व अन्य दुकानों में खरीद-बिक्री के लिए मापदंड कर नए तरीके से गाइडलाइन तैयार करने पर विचार-विमर्श हो रहा है।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026